फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ चोर उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के पौंहा गांव में एक घर दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। गृह स्वामी के मुंबई रहने के कारण चोरी के सामान का सही पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश तिवारी अपने परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। शुक्रवार की रात उनके निर्जन पड़े घर के मुख्यद्वार का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। घर में रखे सूटकेस व बॉक्स के ताले तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह उनके भाई राजमणि तिवारी उधर से गुजर रहे थे तो उनको घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखा। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। सीवान में बक्सा टूटा पड़ा मिला। घर में सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें