फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के समर्थन में लिखा खून से पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खान के समर्थन में समर्थक अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिला महासचिव इमरान बाबा ने पीएम को पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखे पत्र में इमरान बाबा ने कहा कि वह एक आम नागरिक हैं और कमजोर तबके से हैं। उनकी पूरी आस्था आजम खान में हैं क्योंकि आजम खान ने सपा सरकार में रहते हुए बहुत से विकास कार्य किए हैं। उन्होंने गुणवत्ता शिक्षा की कमी को देखते हुए रामपुर में स्कूल को खोले साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी लाकर गरीब लोगों को शिक्षा ग्रहण करवाने का अवसर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी एक शिक्षा का केंद्र है। वहां पर हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। उसके खिलाफ बदले की भावना से की गई कार्रवाई को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें