फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/मीरगंज। गाजीपुर से आनन्द बिहार जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस पर मंगलवार की रात को जरौना व जंघई स्टेशन के बीच कुछ मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। जिससे स्लीपर कोच संख्या चार में बैठे गाजीपुर जिले के एक यात्री को चोटें आई। जंघई आरपीएफ ने घायल यात्री को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया। ट्रेन में सवार उसी कोच के कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई थी, लेकिन उन यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द नहीं की।
विज्ञापन

गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस मंगलवार की रात जंघई व जरौना स्टेशन के बीच पहुंची थी तभी मनबढ़ों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। स्लीपर कोच संख्या 4 में सफर कर रहे गाजीपुर निवासी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथुलिया गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता (25) के सिर में चोट लग गई। गाड़ी जंघई स्टेशन पहुंचने पर उसने आरपीएफ जंघई को पथराव की जानकारी दी तो आरपीएफ के एसआई जयराम मीना व कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व नन्हकू यादव ने उसे एम्बुलेंस से लेकर इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आरपीएफ ने युवक से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही तो घायल यात्री ने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। आरपीएफ ने घायल यात्री के साथी गाजीपुर निवासी सुभाष गुप्ता के साथ घर भेज दिया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक जयराम मीना ने बताया कि कि कंट्रोल को सूचना दे दी गई है। घायल यात्री ने केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मनबढ़ों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें