फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे युवक से 41 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार के पास बुधवार को बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल 41 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन किसी को पकड़ न सकी।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रदीप पांडेय काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की सरायमोहिद्दीनपुर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से 41 हजार रुपये निकाले। एक हजार रुपये उन्होंने एक जेब में रखा और 40 हजार अलग जेब में। पेट्रेल पंप के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। असलहे से आतंकित कर प्रदीप पांडेय से 40 हजार रुपये लूट लिए। वेे शाहगंज की ओर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी शाहंगज अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कई जगह चेकिंग की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें