फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में ननिहाल आया किशोर लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में अपने नाना के घर शादी में शामिल होने आया एक किशोर अबुझ हाल में लापता हो गया। किशोर के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस किशोर का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी लालमोहम्मद के घर आठ अप्रैल को शादी थी। शादी में लालमोहम्मद का नाती सुहेल (14) पुत्र सर्फराज गाजियाबाद से आया था। वह रविवार की रात अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों ने किशोर के अपहरण की आशंका जताई है। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सुहेल अपने माता-पिता के साथ एक सप्ताह पहले ही ननिहाल आया था। रविवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद निकाह की रस्म पूरी हुई। रात में करीब नौ बजे परिवार के लोग किसी काम से सुहेल की तलाश करने लगे तो वह नहीं मिला। पहले तो लोगों ने सोचा की भीड़ में इधर उधर कहीं होगा। लेकिन रात में बारात वापस लौट गई। भीड़ कम हुई तो भी सुहेल का पता नहीं चला। सुबह भी उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। थक हार कर परिवार के लोगों ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को तहरीर दी। दूसरी ओर शनिवार की रात लगभग आठ बजे से ही बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर तंबू डाल कर दातून बेचने वाला एक परिवार भी अचानक गायब हो गया। परिजनों की आशंका उसी पर है कि कहीं उसी ने सुहेल को गायब तो नहीं कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें