फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर पर हमले के आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 10 Apr 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की देर शाम माधौगढ़ विधायक के झांसी रोड स्थित निर्माणाधीन आवास पर मोहल्ले के ही अभिषेक राजपूत व अनुराग राजपूत पुत्रगण हरगोविंद व उनके बहनोई बेअंत सिंह पुत्र स्व. अतर सिंह निवासी अवंतबाई नगर कस्बा चिरगांव झांसी ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था। उक्त लोगों ने पथराव व तोड़फोड़ करने के साथ उन्हें रोकने आए विधायक के गनर व ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी थी। फिर घर में रखी बुलेट बाइक लूट कर ले गए थे। वहां से भागने के दौरान मोहल्ले के लोगों ने अभिषेक राजपूत को पकड़ लिया था।

विज्ञापन


सूचना पर एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ सिटी संतोष कुमार समेत कोतवाली के फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला। साथ ही पुलिस ने अनुराग व बेअंत को भी गिरफ्तार कर लिया था। देर रात विधायक के निर्माणाधीन आवास में देखरेख करने वाले कर्मचारी अर्पित कुमार पुत्र लालजी निरंजन निवासी मोहल्ला रामनगर उरई की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओ के साथ 7 सीएलए की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विधायक के बेटे की लूटी गई बुलेट बाइक  को बरामद कर घटना में प्रयुक्त हमलावरों की स्कार्पियो को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें