फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी गोदाम और दो मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के राजाजापुर गांव में चोरों ने सोमवार की रात दो मकान का ताला काटकर नकदी और जेवरात समेत चार लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। मुंगराबादशाहपुर के अहमदपुर कैथोली गांव में स्थित बेकरी की गोदाम से एक लाख से अधिक का माल ले गए। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर उसरहटा में सात दूकान और एक मस्जिद का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार राजापुर गांव के अखिलेश तिवारी सेना से रिटायर्ड होने के बाद एक विद्यालय में शिक्षण करते हैं। सोमवार की रात में वह किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। घर पर उनकी माता अकेली थी। रात में पहुंचे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए। छह कमरों का ताला तोड़कर तीन आलमारियों से नकदी व जेवरात उठा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंचे पर पहुंची पुलिस और डागस्क्वायड ने पड़ताल की। डाग कुछ दूरी पर स्थित एक मकान के पास रुक गया तो पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधरा पर हिरासत में ले लिया। गांव के बबलू तिवारी के मकान का भी ताला तोड़कर चोर कई कमरों से सामान ले गए। परिवार के लगों के मुंबई में होने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि कितने का सामान चोरी हुआ है।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार नई बाजार निवासी अवधेश कुमार गुप्ता की बेकरी का गोदाम अहमदपुर कैथोली गांव में है। रात में चोर शटर चांड़ कर अंदर घुसे और चैनल व लोहे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। गोदाम में रखे 75 पेटी बेफर्स , बिस्कुट, नमकीन व अन्य सामग्री उठा ले गये । पीड़ित के अनुसार चोरी गए माल की कीमत एक लाख से अधिक है। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आजाद बाजार (उसरहटा) में सात दूकान और एक मस्जिद से चोरों ने लाखों का सामान चुरा ले गए। अच्छेलाल के मिष्ठान भंडार सेे पांच हजार नकदी व मिठाइयां, रामदवर की मिठाई की दुकान से तीन टीना रिफाइंड तेल व स्टेबलाइजर, जोखन की चाट समोसा की दुकान से चार हजार रुपये नकदी समेत तीन पेटी कोल्ड ड्रिंक व बर्तन, राजू की साइकिल की दुकान से औजार, शंकर मिष्ठान भंडार से मोबाइल दो बोरा चीनी, दो टीन रिफाइंड तेल, कोल्ड ड्रिंक उठा, निठुरीलाल टेलर की दुकान से 12 जोड़ी कपड़ा व नकदी ले गए। रईस अहमद की कबाड़ की दुकान का भी ताला तोड़ लेकिन वहां से कुछ नहीं ले सके। मस्जिद से दान पेटी चुरा ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें