फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/गौराबादशाहपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरारी गांव में मंगलवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में बांस काटने के विवाद में मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शाहगंज के भरारी गांव मे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने धर्मराज यादव (60) व उनके पुत्र सुभाष चंद (35) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां धर्मराज की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में मंगलवार को दोपहर बॉस काटने के विवाद में मनबढ़ों ने संजय वनवासी (32) की पिटाई कर दी। उसका इलाज सीएचसी पर कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें