फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पाल का पूरा भीखपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की रात हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चार की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से रामकरन (45), मोहित (18), रन्नो (21), राधा देवी(65), सृजन (45), सुशीला(40) तथा दूसरे पक्ष से कमलेश कुमार यादव (47)घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां राधा ,सुशीला, रामकरन और कमलेश कुमार की हालात गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें