फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुराचार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ कई बार दुराचार किया। किशोरी ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के हेमूपुर बरजी निवासी युवक की रिश्तेदारी सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। रिश्तेदार के घर आते जाते उसकी जान पहचान उसी गांव की किशोरी से हो गई। दोनों की मोबाइल फोन पर बात भी होने लगी। आरोप है कि युवक ने किशोरी से शादी का वादा किया और इसी झांसे में रखकर उसने किशोरी के साथ कई बार दुराचार किया। किशोरी ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने उससे सम्पर्क तोड़ लिया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। इससे परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के लोगों के साथ सिकरारा थाने पहुंची पीड़ित किशोरी ने पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें