फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही रचा था अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढिय़ा। अपहरण का नाटक रच कर महाराष्ट्र के पुणे शहर में बहन के यहां रह रहे युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके अपहरण के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस को गुमराह कर झूठी केस दर्ज कराने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के हथेरा गांव के जयप्रकाश सिंह का भवानीगंज बाजार में विकास पेट्रो प्वाइंट पम्प है। छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के ही पूरेलला गांव के महेन्द्र गौतम पुत्र रामचन्द्र गौतम पेट्रोल लेने आया था। पेट्रोल पंप कर्मियों से छुट्टे पैसे को लेकर विवाद हो गया था । जिससे पेट्रोल पंप संचालक जयप्रकाश सिंह ने बीच बचाव करके विवाद को शान्त कराया। इसके बाद महेन्द्र के पिता बेटे का अपहरण का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप संचालक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। नेवढिय़ा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया ।मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी मडिय़ाहूं रामभुवन यादव कर रहे थे । मुखबिर से सूचना मिली कि महेंद्र अपने बहन के यहां महाराष्ट्र के पुणे शहर में रह रहा है। क्राईम ब्रांच प्रभारी विश्वनाथ यादव, सितमसराय चौकी इंचार्ज निशात जमा खां व सिपाही रामकृत यादव ने पुणे से युवक को बरामद कर रविवार को थाने ले आए। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी मडिय़ाहूं रामभुवन यादव ने बताया कि पुलिस जब वहां पहुँची तो महेन्द्र वहा से निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें