शाहगंज। चलती बस में मनबढ़ युवकों ने युवती के साथ बदसुलूकी की। जिसका विरोध करने पर युवती व उसके पिता और भाई को पीटकर लहूलुहान कर दिया। नागरिकों के विरोध पर युवक भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आजमगढ़ जनपद के पवई थानांतर्गत बागबहार गांव निवासी पूजा यादव अपने पिता हंसराज व भाई सौरभ यादव के साथ जौनपुर जाने के लिए प्राइवेट बस पर सवार हुई। कोतवाली चौक पर कुछ युवक बस पर चढ़े। जहां सीट पर बैठने को लेकर युवकों ने युवती से बदसुलूकी करना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने पिता पुत्र व युवती को पीट दिया। बस में हंगामा होता देख चालक ने एराकियाना चौराहे पर बस को खड़ी कर दिया। जहां नागरिकों के विरोध पर युवक मौके से फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने सुलेमान , रोमान, राहिल, जफर निवासी बेल्थरा रोड बलिया के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।