फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को आपरेशन के कुछ देर बाद ही महिला की मौत होने से नाराज परिवार के लोगोंने हंगामा किया। पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। आरोप है कि डाक्टर ने बिना किसी जांच पड़ताल के महिला का आपरेशन कर दिया और उनसे दवाएं बाहर से मंगाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी राजनाथ की पत्नी शीला देवी (38) को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसने शुक्रवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. एके शर्मा को दिखाया था। डाक्टर के बुलावे पर वह आपरेशन के लिए सोमवार को अपने पति के साथ अस्पताल आई थी। राजनाथ का आरोप है कि एक महीने पहले एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। निजी चिकित्सक ने जो जांच पड़ताल कराई थी उसकी रिपोर्ट जिला अस्पताल के डाक्टर को दिखाया था। डाक्टर ने उसी रिपोर्ट पर भरोसा कर सोमवार को 10 बजे महिला को आपरेशन थियेटर लेकर गए जहां उसकी बच्चेदानी का आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद महिला बेड पर आई तो उसके दस मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने सूचना पर डाक्टर पहुंचे तो उन्होंने महिला को बीएचयू ले जाने की सलाह दी। लेकिन परिजनों को कहना है कि महिला की मौत हो चुकी थी। डाक्टर खुद को बचने के लिए उसे रेफर करना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार के लोग हो हल्ला मचाने लगे। शोर सुनकर आन्य वार्डों से मरीजों के तीमारदार पहुंच गए। मौके पर भीड़ लग गई। मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि आपरेशन से पहले डाक्टर ने उनसे चार हजार रुपये जमा करवाए थे और एक हजार रुपये की दवा बाहर से मंगवाई थी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएमएस भी पहुंच गए। सीएमएस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीएमएस डा. एसके पांडेय का कहना है कि पीड़ित परिवार के लोगों ने जो आरोप लगाए हैं उसपर जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें