फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आभूषण और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों के पास से बरामद असलहे और सामान
विज्ञापन
चोरी के आभूषण और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। खेतासराय थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा मोड़ के पास से चोरी के आभूषण और मोबाइल समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओसिटी नृपेंद्र ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की शाम खेतासराय के थानेदार अनिल सिंह गुरैनी बाजार में अपनी टीम के साथ मौजूद थे तभी क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी विश्वनाथ यादव भी पूरी टीम के साथ पहुंच गए। तभी पता चला कि खेतासराय थाने क्षेत्र में चार अक्तूबर को हुई चोरी में गायब मोबाइल के साथ चोर भुड़कुड़ा मोड़ के पास मौजूद हैं। मोबाइल की लोकेशन से ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने पीछा किया तो भुड़कुड़ा मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे और निशानदेही पर दोनों के पास से गुरैनी बाजार में स्थित एक घर से पिछले महीने में हुई चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद हुए। सीओसिटी ने बताया कि उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा, चोरी की दो पल्सर बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए दोनों चोरी के आरोपियों में से एक ने अपना नाम दानिश और दूसरे ने अफजल बताया दोनों खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ खेतासराय थाने में पहले से ही चोरी और छिनैती के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें