फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में दफनाया गया तौहीद आलम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गोली से घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद आलम का शव बुधवार की रात करीब दस बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाऊपुर गांव की कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना के बाद से उपजे तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर अभी भी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

भाऊपुर गांव निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौहीद आलम (50) को 14 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोपालापुर तिराहे के पास गोली मार दी थी। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। दिल्ली से शव एंबुलेंस से बुधवार की रात जिले की सीमा में पहुंचते ही पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच भाऊपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचाया। जहां रात दस बजे शव को गांव की कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घटना के 12 दिन बीत गए लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक तौहीद आलम के मुंशी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें