फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं, मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर इलाके में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं संवाददाता के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी पप्पू पटेल (28) पुत्र रामचंद्र पटेल बुधवार की रात करीब आठ बजे बाइक सें मडियाहूं आया था। यहां से लौटते समय परसत गांव के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं पहने था। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार सतहरिया निवासी मानिक चंद्र (47) अपनी पत्नी निशा (42) के साथ बाइक से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर वह जैसे ही जयपालपुर गांव के पास पहुंचे तभी लखनऊ की तरफ जा रहे सरिया लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी बीच बाइक सवार सामने आ रहे पिकअप से टकरा गए। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया जबकि असंतुलित बाइक सवार ट्रक में भिड़ गए। इस घटना में ट्रक चालक प्रेम नारायण सिंह (45) निवासी बीबीगंज संडीला हरदोई, पिकप चालक अजीत कुमार (19) निवासी सहायपुर थाना देवा बाराबंकी, पिकअप पर सवार सर्वेश (24) निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी , अजय(23) निवासी बसहर कुर्सीरोड बाराबंकी, राम कृपाल (38) निवासी लखनऊ और बाइक सवार मानिक व निशा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष केके मिश्र मौके पर पहुंच कर घायलो को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। जहां सभी की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने इलाहाबाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर सरांवा गांव निवासी विनोद कुमार (39) गांव की महिला विद्या देवी (40) के साथ बाइक मछलीशहर आए थे। यहां से लौटते समय दोनों अपने गांव के निकट पहुंचे थे तभी अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया गया जहां से दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें