केराकत (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात बेलवा मोड़ के पास से पांच हजार के ईनामी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक पेटी शराब और अपाचे बाइक बरामद हुई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि कस्बा फूलपुर वाराणसी निवासी अरविंद चौरसिया उर्फ छोटे शराब तस्कर है। पूर्वांचल के कई जिलों में अवैध शराब की तस्करी करता है। कोतवाल प्रशांत कुमार,एसएसआई उदय प्रताप सिंह, एसआई श्री प्रकाश राय, कांस्टेबल संजय सिंह, रविंदर यादव, खुर्शीद आलम, सुहैल अहमद, राजेश सिंह, राजवंत चौहान, संतोष यादव, राजेंद्र यादव की टीम ने बीती रात लगभग साढ़े तीन बजे क्षेत्र के ग्राम बेलांव मोड़ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अरविंद चौरसिया के खिलाफ थाना फूलपुर वाराणसी, थाना मड़ियाहूं जौनपुर, थाना जलालपुर जौनपुर, थाना कैंट वाराणसी, थाना सारनाथ वाराणसी, कोतवाली केराकत में केस दर्ज हैं। उसपर पांच हजार का ईनाम घोषित था। ब्यूरो