फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कराई पोखरे की खुदाई, बाहा सफाई में ढाई लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजगढ़। ठेकमा ब्लाक के गांव बिजौली में प्रधान और सेक्रेटरी की ओर से पोखरी खुदाई और बाहा सफाई के नाम पर वर्ष 2017 में लाखों रुपयों का गबन कर लिया गया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से हुई तो उन्होंने सहायक आयुक्त और निबंधक सहकारिता को मामले की जांच सौंपी। जांच में आरोप पुष्ट होने पर बीडीओ ठेकमा को प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ठेकमा ब्लाक के गांव बिजौली निवासी सत्यदेव सरोज में 6 जुलाई को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से वर्ष 2017 के दौरान गांव में मनरेगा से सुजवा पोखरी की खुदाई, बेसहन पोखरी से राजेंद्र राय के चक तक बाहा खुदाई और पप्पू राय के खेत से खिलौड़ी पोखरी तक बाहा सफाई का कार्य दिखाया गया था। फर्जी एमबी बनाकर शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता को सौंपी। जांच में पाया गया कि सुजवा पोखरी की खुदाई में 2.72 लाख का व्यय दिखाया गया है। मामले में पाया गया कि खुदाई ट्रैक्टर से कराई गई थी। बेसहन पोखरी से राजेंद्र राय के चक तक बाहा सफाई में दो लाख का भुगतान एमबी के माध्यम से दर्शाया गया, लेकिन काम आधा भी नहीं कराया गया था। इसमें प्रधान, सचिव और तकनीकि सहायक से एक लाख रुपये की वसूली की जानी है। वहीं, पप्पू राय के खेत से खिलौली पोखरे तक बाहा सफाई में एमबी के अनुसार डेढ़ लाख का भुगतान किया गया था। इसलिए प्रधान सेेक्रेटरी और तकनीकि सहायक से डेढ़ लाख की वसूली की जानी है। तीनो कार्यों में प्रधान आशीष राय, तत्कालीन सेक्रेटरी शिवनाथ सरोज और तकनीकि सहायक की ओर से ढाई लाख का गबन किया गया था। जांच रिपोर्ट में तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सिफारिश की गई थी।
ठेकमा ब्लाक के गांव बिजौली में मनरेगा के कार्यों में अनिमितिता की शिकायत जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। उनके निर्देश पर जांच कराई गई। जांच में अनियमितिता की पुष्टि होने पर बीडीओं को संबंधित प्रधान, सेक्रेटरी और तकनीकि सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें