फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतू पाठक हत्याकांड में छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहू। दो दिन पूर्व हुए मुंबई के बिल्डर जीतू पाठक हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक मुठभेड़ के दौरान चोरारी नहर पुलिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की महाराष्ट्र पुलिस को कई मामलों में तलाश थी। एसपी ने महाराष्ट्र पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया है।
विज्ञापन

सरैया निवासी मुंबई के बिल्डर जीतू पाठक की हत्या पैसे के लेने के विवाद को लेकर रविवार 27 अगस्त को उसी के साथियों ने गोली मारकर कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को एसपी शैलेश पांडेय को सूचना मिली की जीतू हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाश दो बाइक से कहीं जा रहे है। पुलिस ने चोरारी पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दिया। इसी दौरान दो बाइक से छह बदमाश आ गए पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने मुंबई में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने जीतू पाठक की हत्या पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद की वजह से कर दिया था। गिरफ्तार बदमाशों में . राशु उर्फ राशुतोष पांडेय निवासी जंघई थाना सरायममरेज इलाहाबाद, साहिल गफ्फार चौहान निवासी कांदीवली वेस्ट रूम नं 01 महावीर नगर थाना कांदीवली मुम्बई महाराष्ट्र, आशु उर्फ आशुतोष दुबे निवासी बकिया गोपालपुर थाना-मड़ियाहूं जौनपुर, अभिषेक सिंह उर्फ रिशु निवासी पुरेव थाना जलालपुर, जौनपुर, राज प्रकाश पांचाल उर्फ जमना दास निवासी ठाकुर विलेज कांदीवली विलेज थाना कांदीवली जिला मुम्बई महाराष्ट्र, अहमद अली शाह निवासी शिवाजी नगर फिश मार्केट कटिंग नं 10 थाना बोरार मलाड ईस्ट मूल निवासी कोइरीपुर जनपद सुल्तानपुर के हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में राशुतोष सहित कई शातिर अपराधी है। इनकी तलाश लंबे समय से महाराष्ट्र पुलिस को थी। इनके ऊपर संगीन मामले दर्ज है। इन्होंने जीतू पाठक की हत्या पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर करने का जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें