फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे पर चाकू माने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटियाहीं गांव में शनिवार की रात आई बारात में दूल्हे को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर लिया है। उधर बारात बिना शादी के ही वापस हो गई। चर्चा है कि लड़की ने शादी से इनकार किया तो सिरफिरे प्रेमी ने गुस्सा दूल्हे पर उतार दिया। उसने दूल्हे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के जोगीपुर मटियाही गांव में शनिवार को इलाहाबाद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढेलहा गांव से बारात आई थी। चर्चा है कि जिस लड़की से शादी थी उससे रिश्तेदार के एक लड़के का प्रेम प्रपंच चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं थी। लड़की की शादी इलाहाबाद में दूसरे लड़के से तय कर दी। जिससे प्रेमी नाराज हो गया। शनिवार को बारात आई तो प्रेमी ने दूल्हे को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसका इलाज सीएचसी पर कराया गया। दूल्हे के पिता अमरनाथ पटेल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पटेल पुत्र दयानाथ पटेल निवासी ग्राम रामकोला थाना महराजगंज के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें