फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के कर्मचारी की पत्नी से कुंडल लूटे

Mon, 19 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास कान से कुंडल लूटे जाने की जानकारी देती दिल्ली निवासी पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रिवर पार्क के पास दिन दहाड़े गृह मंत्रालय के कर्मचारी की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घंटों चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


 दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी महिला अनीता ने बताया उसके पति जौहरी लाल गृह मंत्रालय में लिपिक के पद पर तैनात है। वह अपने देवर श्रवण कुमार और बेटी निधि के साथ रविवार दोपहर बाइक पर सवार होकर जौहड़ी गांव में शादी समारोह में जा रही थी।

जैस ही बाइक बागपत शहर के रिवर पार्क के पास पहुंची, तभी बराबर में बाइक लेकर दो युवक आए, पीछे बैठे युवक ने उसके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सड़कों पर आ गई। पुलिस ने घंटों चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली में वारदात के संबंध में तहरीर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा बदमाशों  का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


श्रवण ने लुटेरों का किया पीछा 
श्रवण कुमार ने अपनी भाभी अनीता और भतीजी को बाइक से उतारकर बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। 
लाल बाइक और काली टी-शर्ट में थे लुटेरे ः अनीता ने बताया  लुटेरे लाल रंग की बाइक पर सवार थे। एक बदमाश लाल टी-शर्ट पहने हुए था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें