फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल 19-11-31

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट लाठी डंडा और धारदार हथियार चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी लाया गया जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फत्तूपुर कला गांव निवासी समर बहादुर का पडोस के ही राम चन्द्र से आबादी की आराजी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को रामचन्द्र पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे। जिसपर अमर बहादुर पक्ष के लोगों ने मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान मारपटी हो गई। मिट्टी डालने से मना करने पहुंचे अमर बहादुर की लोगों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होेंने शोर मचाया तो बचाव में आये आकाश(12) पुत्र लालबहादुर, संध्या (35) पत्नी लाल बहादुर, कुसुम (38) पत्नी समर बहादुर, लाल बहादुर (39) पुत्र बलई, नीलेश (10) पुत्र लाल बहादुर , विकास (23) पुत्र अमर नाथ को बल्लम गड़सा राड व कुल्हाड़ी से मार पीट कर घायल कर दिया। सभी लहुलुहान हो गए। सभी को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पहुंचाया गया। विकास की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें