फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मालगाड़ी के 20वीं बोगी का कोयला जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। झारखंड के धनबाद से कोयला लादकर नेशनल थर्मल पावर प्लांट टांडा जा रही मालगाड़ी की 20 वें वैगन में शनिवार की सुबह आग लग गई। उसे बिलवाई स्टेशन पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इस बोगी का कोयला जलकर राख हो चुका था।
मालगाड़ी जैसे ही शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन से गुजरी वहां तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक आरएल किसको, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह व कांस्टेबल सुबोध यादव की नजर 20वीं वैगन पर पड़ी, जिससे धुआं निकल रहा था। आरपीएफ के जवानों ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव को दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना लखनऊ कंट्रोल और जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन को दी। कंट्रोल रुम ने सूचना देकर मालगाड़ी को बिलवाई रेलवे स्टेशन पर रोकवा दिया, जहां मालगाड़ी के आग लगी बोगी को काटकर अलग कर दिया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बोगी में लदा कोयला जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी की बोगी में आग लगने से उसमें रखा कोयला जलकर राख हो गया है। शाहगंज स्टेशन पर आग लगने की जानकारी मिली। बोगी में आग कैसे लगी। इसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी।
आरपी राम
स्टेशन अधीक्षक,शाहगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें