फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत, बाल-बाल बची 15 साल की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत हो गई, जबकि मां के साथ बैठी 15 साल की बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन

महरूपुर गांव निवासी महेश चौहान (38) अपनी पत्नी सरिता (36) और 15 वर्षीय बेटी माया को ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत में गए थे। अपने खेत में सरसो की बुआई करने के बाद वह रात आठ बजे वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर जब वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर चढ़ा रहे थे, उसी दौरान असंतुलित होकर पलट गई। इससे मौके पर ही महेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोग पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर ट्रैक्टर पर बैठी माया को खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि वह ट्रैक्टर पलटते वक्त दूसरी साइड गिर गई थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें