फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए खुला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने और उसकी कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। डीएम के निर्देश पर विभाग ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के किसानों को जोत के आधार पर खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों ने कमर कस ली है। तहसील व ब्लाक स्तर पर निरानी दस्ता का गठन किया गया है। इस दौरान तहसील स्तर पर गठित निगरानी टीम में एसडीएम के नेतृत्व में सीओ सहित जिला स्तरीय कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जबकि ब्लॉक स्तर पर बीडीओ के नेतृत्व में सहायक विकास अधिकारी कृषि व सहकारिता को शामिल किया गया है, जिनके ओर से लगातार खाद वितरण पर नजर रखी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि किसानों को खाद उपलब्ध हो सके और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है, जहां किसान शिकायत कर सकते हैं। वहीं तहसील व ब्लाक स्तर पर निगरान टीम गठित की गई है, जो खाद के वितरण व उसके कालाबाजारी पर नजर रखे हुए है।
- किसान यहां कर सकते हैं शिकायत
जौनपुर। किसी खाद से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम में कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7268935542 है, जिस पर कोई किसान खाद से संबंधित शिकायत कर सकता है। इस कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक कनिष्ठ सहायक शिप्रा सिंह और अपराह्न एक बजे से लेकर पांच बजे तक प्रधान सहायक विरेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें