जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पिता मोहन प्रसाद वर्मा (70) का शनिवार की सुबह वाराणसी के कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
डीएम आवास पर शव पहुंचने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर बाद डीएम अपने पिता के शव को लेकर पैतृक गांव कुशीनगर जिले के पड़रौना के लिए रवाना हो गए। शोक जताने वालों में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिला जज एमपी सिंह, पूर्व सांसद केपी सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के अलावा व्यापारी, अधिकारी व कर्मचारी आदि शामिल रहे।