फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, छह मजदूरों की मौत; दो घायल

Mon, 26 Feb 2024 10:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

Jaunpur: हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
भीषण हादसे के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में ट्रॉली सवार छह मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। घटना बीती देर रात की है। 

विज्ञापन


हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग सात मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार थे। प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर हुई तो ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। 

विज्ञापन



हादसे में टैक्टर ट्रॉली पर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें