फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी से संबंधित आदेश के खिलाफ मंत्री से मिले सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप डाउनलोड कर ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने से संबंधित आदेश निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शहरी एवं नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव से मिला। उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। जिसमें एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाने के संबंध में जारी सीडीओ के आदेश को निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी और जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने सीडीओ पर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि सीडीओ की तरफ से सफाई कर्मियों को स्वयं के मोबाइल पर एप डाउनलोड कर ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है, जबकि अधिकांश सफाई शिक्षित नहीं है। ऐसे में एप के तकनीकी बिंदुओं को समझने में सफाई कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एप डाउन लोड नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जिसको लेकर जिला मुख्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ओर से अनिश्चित कालीन धरना किया जा रहा है। इस दौरान, हीरालाल भारती, शम्स तबरेज खान, रामआसरे यादव, समरनाथ यादव, अरविंद यादव, सुनील राव, रामसमुझ यादव, राम आसरे यादव, रामआसरे मिश्रा, कुलदीप कुमार, मुरारी लाल, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें