फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला, शिक्षक पर आरोप, पुलिस में मुकदमा दर्ज किया

Fri, 20 Sep 2024 09:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के नेवढ़िया थाने में गुरू शिष्य परंपरा को कलंकित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 वर्षीया छात्रा से उसके ही शिक्षक ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के  पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है ।आरोप इसी विद्यालय के शिक्षक पर लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में निराशा थी लिहाजा एडिशनल एसपी से मुलाकात कर अपनी बात रखी उसके बाद फिर बृहस्पतिवार की रात  मुकदमा दर्ज हुआ।

परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। विद्यालय के एक शिक्षक ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। भयवश छात्रा ने पहले घरवालों को बात नहीं बताई लेकिन बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने नेवढ़िया थाने पर 16 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के एक शिक्षक पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया। मामले में तीन दिन तक मुकदमा पंजीकृत न होने पर परिजन बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह से मिले। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें