फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जानी निर्वाचन प्रक्रिया, बाल संसद गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बथुआवर पर शनिवार को बच्चों में नेतृत्व विकास हेतु बाल संसद के गठन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व बीआरसी सिकरारा पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल ने बाल संसद के गठन पर जोर दिया था और इस संबंध में उनके द्वारा पत्र भी जारी किया गया था। तथा उसके व्यापक रूप से संचालन के लिए उन्होंने बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल व बीईओ राजीव यादव को उसी पत्र के माध्यम से निर्देशित भी किया था, इसी क्रम में आज अभिभावकों व शिक्षकों की उपस्थिति में मतगणना किया गया।
विज्ञापन

बच्चों के सामने जब मतपेटी खोली गई तो प्रत्याशी बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय व उपाध्यक्ष ने विजयी बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और संसद की परिकल्पना को बाल संसद के रूप में उतारने और बच्चों में निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करने के लिए बाल संसद का गठन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री खुशी सरोज, शिक्षा मंत्री लक्ष्मी प्रजापति, पर्यावरण मंत्री आरीफ मोहम्मद, स्वास्थ्य मंत्री अन्नू बिंद, स्वच्छता मंत्री आशीष विश्वकर्मा, रक्षा मंत्री पलक कन्नौजिया, अनुशासन मंत्री अंजना बिंद, सूचना एवं संपर्क मंत्री अंश बिंद, सांस्कृतिक एवं खेलकूद मंत्री रीतिका बिंद निर्वाचित हुई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बच्चों जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई और हारने वालों को और ऊर्जा से समाज में अपने कार्यों से नाम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह सभी जीते हुए प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर रीनू देवी आशा देवी सुषमा यादव राजकुमारी देवी शुभम पाल इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें