रामपुर । स्थानीय बाजार के दो किराना के दुकान में रखा हुआ 514 बोरी नकली टाटा नमक बरामद कर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह आई पीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहाँ के उसरहवा निवासी हवलदार गुप्ता तथा ईश्वर चंद गुप्ता के किराना की दुकान में रखा टाटा नमक को नकली नमक ठहराते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।