फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकार रैली के लिए प्रधानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 28 नवंबर को लखनऊ में होने वाली पंचायत अधिकार सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रधानों से अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अथिति प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। संविधान में प्रदत्त 29 अधिकारों को पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपे जाने पर विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी। उन्होंने प्रधानों की एकजुटता पर बल देते हुए सभी प्रधानों से आगामी 28 नवंबर को लखनऊ में होने वाले पंचायत सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुमन पटेल व संचालन महेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर महामंत्री महेंद्र सिंह, पवन शर्मा, लालमणि तिवारी, गोरे सिंह, विजय सरोज, दिनेश कुमार, संतोष यादव, राजमणि पटेल, दिनेश कुमार, कमलाशंकर, रामबहादुर यादव व लाला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें