फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हादसे में मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे 28 पर शुक्रवार को कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस कार में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर कस्बे के पांच लोग सवार थे। उनमें से व्यवसायी नीरज बरनवाल (38) की मौत हो गई, जबकि घनश्यामपुर के ही चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फैजाबाद जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना से दु:खी व्यापारियों ने शनिवार को शोक में बाजार बंद रखा।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी नीरज बरनवाल पुत्र सुरेश बरनवाल शुक्रवार को अपने भाई हरगोविंद बरनवाल की कार से अपने साथी रोहित तिवारी, विकास सेठ, धीरज सेठ, हिमांशु अग्रहरि के साथ नेपाल के काठमांडू दर्शन पूजन के लिए निकले थे। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव के पास नेशनल हाईवे 28 पर पेड़ से टकराते हुए बगल स्थित नाले में गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही नीरज बरनवाल की मौत हो गई, जबकि कार में सवार रोहित त्रिपाठी (27), विकास सोनी (25), धीरज (24) तथा हिमांशु (15) पुत्र पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल लोगों के मुताबिक हाईवे से तेज रफ्तार से जा रही कार ब्रेकर के पास टायर फटने से एक पेड़ में टकराकर नाले में पलट गई। सीओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, नीरज बरनवाल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रागनी बरनवाल तथा बच्चे वंश बरनवाल (14) व कान्हा बरनवाल (10) का रोते रोते बुरा हाल है। शनिवार को शोक में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सेठ की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर अच्छे लाल अग्रहरि, दीपक मोदनवाल, लोलारक तिवारी, अम्बरीष अग्रहरि, दिनेश जायसवाल, मनोज कुमार अग्रहरि, काजू अग्रहरि, दीपक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें