फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बरसाई गोलियां: स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Jan 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज निवासी अमिताभ मिश्रा कहीं से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। जफराबाद थाने से करीब डेढ़ किमी पहले महरूपुर गांव के समीप ही एक स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने आगे आगर गोली चलाई। अमिताभ मिश्र को निशाना बनाकर चलती स्कार्पियो से गोली मारने के कारण गोली उनके कमर के ऊपर पेट के पास लगी और...
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने बाइक सवार शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जफराबाद थाने से महज डेढ़ किमी की दूरी पर बुधवार की दोपहर में दिनदहाड़े बुलेट सवार एक युवक को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बुलेट सवार युवक के पेट के पास कमर से थोड़ा ऊपर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज निवासी अमिताभ मिश्रा (40) कहीं से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। जफराबाद थाने से करीब डेढ़ किमी पहले महरूपुर गांव के समीप ही एक स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आगे आगर गोली चलायी। अमिताभ मिश्र को निशाना बनाकर चलती स्कार्पियो से गोली मारने के कारण गोली उनके कमर के ऊपर पेट के पास लगी। गोली लगते ही अमिताभ बुलेट से गिर गए। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी जफराबाद आशीष पांडेय ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे आदि के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अमिताभ विभिन्न कार्यालयों में स्टेशनरी से जुड़े सामानों की आपूर्ति करने का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें