फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: युवक को जलाकर मार डाला, रात में फोन आया तो घर से बाहर गया था विनोद, सुबह का नजारा देख परिजन स्तब्ध

Wed, 18 Jan 2023 12:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात दस बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
युवक को जलाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी एक युवक की हत्या करके शव को करीब डेढ़ किमी दूर एक बगीचे में लगे टीनशेड के नीचे जला दिया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल हो गया। ऐसे में आस-पास के कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ हन्कू यादव (24) की हत्या कर शव को पुआल के सहारे जला दिया गया। परिजनों को तब हुई जब सुबह किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के मुताबिक विनोद यादव (24) घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात दस बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा। परिजन भी सो गए सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नही था। परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हो गई।
बुधवार की सुबह आठ बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बगीचे में एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो विनोद के शव  का हाल देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर थाना मीरगंज, सुजानगंज,पवांरा पुलिस को तैनात किया गया है। युवक की अभी शादी नही हुई है। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें