फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीज से ओलंदगंज तक गरजा बुलडोजर, हटा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आखिरकार प्रशासन ने रविवार को जेसीज से ओलंदगंज तक हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। इसके पहले, प्रशासन की ओर से मापी कर अतिक्रमण की जद में आने वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया था। साथ ही 51 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी दिया गया था लेकिन कई अतिक्रमणकर्ताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इसे कलेकर अन्य अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाला शहर हर समय जाम से जकड़ा रहता है। सड़क की पटरियों पर लोगों की ओर से कब्जा किया गया है। वहीं, ठेले खमोचे वाले भी दुकान लगाते हैं, जिसके कारण लोग वाहनों को आढ़े तिरछे खड़ाकर सामान खरीदने चले जाते हैं, जिससे जाम लगता है। इसका नजारा ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर देखा जा सकता है। घंटों जाम में फंसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, लोग जाम में फंसने के कारण जरूरी काम भी नहीं कर पाते हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने शहर को जाम से मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रशासन ने शहर के व्यस्ततम सड़क में शुमार जेसीज से ओलंदगंज तक अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों की सीढ़ी, बारजा और दीवार आदि तोड़ी गई। जेसीबी के आते ही कई लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने लगे, लेकिन जिन लोगों की ओर से अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया। वहां जेसीबी ने अतिक्रमण हटाया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रही।
जेसीज से ओलंदगंज की सड़क होगी चौड़ी, लगेगी लाइट
जौनपुर। शहर के जेसीज से ओलंदगंज तक सड़क का शीघ्र ही चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं, सड़क पर लाइट भी लगाई जाएगी। इतना ही नहीं, सड़क के दोनों तरफ पाथवे भी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृत होने के बाद यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में जाम लगने के प्रमुख कारणों में सड़कों पर अतिक्रमण होना भी है। इसलिए पहले सड़कों पर हुए अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जेसीज से ओलंदगंज तक सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। लाइट भी लगाई जाएगी। साथ ही पाथ वे भी बनाया जाएगा, जिससे न तो जाम लगेगी और न ही लोगों को आवागमन में दिक्कत होगी। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें