स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चार फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया जिलाधिकारी कोर्ट में शुरू होगी, जो 11 फरवरी तक चलेगी। इसे लेकर अब सभी दल प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन करने में जुटे हुए हैं। मौजूदा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के अलावा अभी दूसरा नाम आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, जो इस चुनाव में नामांकन करेंगे।
हालांकि समाजवादी पार्टी से सात और भाजपा से चार नामों पर विचार चल रहा है। जबकि कांग्रेस और बसपा शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव का मतदान जौनपुर जिले में पहले चरण में तीन मार्च को होगा। इसके लिए जिले के सभी 21 ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर मतदान केंद्र बनाया जाएगा।
मतगणना 12 मार्च को होगी। इस बार का एमएलसी चुनाव आठ माह की देरी से हो रहा है। एमएलसी चुनाव में सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक मतदाता होते हैं।