यूपी के जौनपुर में जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शहर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा (52) अपनी पत्नी मीरा (45), बेटे कुश (24) और साली अर्चना निवासी बक्शा के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक, जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बमैला के पास कार विपरीत दिशा में चला गया। इसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रही तेजरफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पढ़ेंः दावत खाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत, एक की हालत गंभीर