फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में सोमवार को दुर्गापूजा पंडाल में आरती के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव में परंपरागत ढंग से एक स्थान पर काफी करीब दो दुर्गापूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। पंडाल में पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के अशोक विश्वकर्मा (50), अरविंद (24) व गोविंद प्रसाद (19) तथा दूसरे पक्ष से शकुंतला (48) और उनका बेटा सचिन विश्वकर्मा (17) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के बाद घायलों को मेडिकल के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि गांव के दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर पूजा पंडाल से दूर ईंट पत्थर चले थे। सभी पांचों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें