फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में बुधवार को आबादी की जमीन के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सोंधी भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मैनुद्दीनपुर गांव के साहब लाल ने दो माह पूर्व अपने घर के पूरब आबादी की जमीन की तरफ एक दरवाजा खोल लिया था। मंगलवार को उन्होंने उसी दरवाजे पर टिन शेड रख लिया। इस पर गांव के जियालाल को लगा कि टिन शेड रखकर सामने आबादी की सुरक्षित भूमि को साहब लाल कब्जा कर सकते हैं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। बुधवार की सुबह जियालाल ने इसी मामले को लेकर गांव के लोगों की पंचायत बुलाई। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे। साहब लाल पंचायत में नहीं आने के उद्देश्य से कहीं चले गए थे। पंचायत में ग्राम प्रधान के कुछ बोलनेे पर किसी ने प्रधान पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद पंचायत में ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से उर्मिला देवी (44), मनीष कुमार (18), आलोक कुमार (13), गीता देवी (35) और दूसरे पक्ष के ज्ञानचंद (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भेजा। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मैनुद्दीनपुर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें