फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात: जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Dec 2021 02:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के अरूआवां गांव निवासी भोला सरोज का पुत्र राकेश सरोज (30) गुरुवार सुबह सगड़ी पर बांस लादकर घर जा रहा था।  पीछे से बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के अरूआवां गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के अरूआवां गांव निवासी भोला सरोज का पुत्र राकेश सरोज (30) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सगड़ी पर बांस लादकर घर जा रहा था। अरूआवां के पास पीछे से बाइक से पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों में एक ने सरोज पर  गोली चला दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।

वारदात को अंजाम देने के बाद  बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।  पुलिस को सूचित कर युवक को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भिजवाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष राय ने घटना स्थल पर लोगों से जानकारी हासिल की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि युवक के दहिने हाथ में गोली लगी है। वह अस्पताल में खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें