थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे रोलर से भिड़कर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरी गांव निवासी बरकत अली (45) बाइक से तेजीबाजार गए थे। जहां से घर वापस आ रहे थे। कोटवा गांव के पास रोलर से टकराकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।