फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बड़ी वारदातः एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने आए बदमाश, विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली, मौत

Mon, 09 Aug 2021 05:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

दिनदहाड़े  वारदात से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित एटीएम पर ये घटना घटी है। मौके पर जिले के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एटीएम में डाले जा रहे कैश को लूटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित एटीएम पर ये घटना घटी है। मौके पर जिले के कई आला अधिकारी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


धनियामऊ बाजार में इंडिया वन का एटीएम है। यहां अपराह्न करीब तीन बजे कैश वैन के साथ कर्मचारी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी वैन से कैश लेकर एटीएम रूम में दाखिए हुए, तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और गोली चलाने लगे।

माना जा रहा है कि बदमाश कैश लूटने की नीयत से आए थे। हालांकि इतने में कैश वैन के साथ चल रहे गार्ड ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे हैं। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद से बाजार में हड़कंप मचा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें