किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन( अराजनैतिक) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत की। इस दौरान समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने मांग की कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर जिम्मेदारों के यहां चक्कर काट रहे हं, लेकिन उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। लंबे समय से दिनों से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जखनियां गांव में नवीन परती की भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि इसकी शिकायत के बावजूद अब तक कुछ नहीं किया गया। उन्होंने किसानों का बकाया बिल माफ कर मुफ्त बिजली देने, सरकारी बीज भंडारों पर चना, मटर व सरसों का बीज सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने, न्यायपंचायत स्तर पर सरकारी गल्ला व सब्जी मंडी खुलवाने, भूमिहीन को पट्टा पर जमीन देने, शिक्षित बेरोजगार युवकों को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता देने आदि की मांग की। किसान पंचायत में कमलेश गौतम, अमर बहादुर गौतम, धर्मराज, भूपेंद्र सिंह, सुषमा, नाजमा, मीरा, गीता, सीता, जय श्री, भारत लाल, डा.मनोज, अमरनाथ, खलील आदि शामिल रहे।