फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में स्टेशन पर पहुंचे वाहन सवारों ने किया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में पहुंचे, चालक-यात्रियों को पीटा
विज्ञापन

यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों को जमकर पीटा
जीआरपी और कोतवाली पुलिस के बीच मामला उलझा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे दो स्कार्पियो पर सवार वर्दीधारी और अन्य कपड़ों में पहुंचे दस लोगों ने स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो चालकों, स्टैंड कर्मी और यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले में जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है । जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे दो स्कार्पियो से स्टेशन के बाहर पहुंचे लोगों में चार पुलिस की वर्दी पहने हुए थे जबकि छह लोग बिना वर्दी के थे। सभी वाहन से उतरे और स्टेशन गेट पर पहुंचे जहां पर मौजूद वाहन स्टैंड, साइकिल स्टैंड के कर्मचारी और यात्रियों को अचानक पीटना शुरू कर दिया। गेट के बाहर खड़े आटो चालकों को भी नहीं बख्शा। हमलावरों की पिटाई से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हमलावर तकरीबन 20 मिनट तक स्टेशन गेट से रेलवे क्रासिंग तक हंगामा करने क रने के बाद फरार हो गए। हमलावरों के जाने के आधे घंटे बाद पहुंची कोतवाली और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुछ सुराग लगाने में नाकाम रहे। घटना को लेकर जीआरपी और कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। लेकिन मेरी सीमा क्षेत्र का मामला नहीं है। वहीं जीआरपी के प्रभारी चौकी इंचार्ज महफ़ूज हाशिमी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर टीम के साथ गया था। लेकिन घटना स्थल कोतवाली क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें