फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के साथ सेल्फी लेने और जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले जगीरा ब्रांड गिरोह के संस्थापक को पुलिस ने बुधवार की सुबह कोरमपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया । गिरोह के सदस्य का अवैध असलहे संग सेल्फी लेने का वीडियो भी वायरल हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के थलोई (नरियापार) गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता देव प्रकाश ने सोमवार की सुबह कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज का निवासी प्रशांत कुमार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रशांत कुमार ने जगीरा ब्रांड नाम से गिरोह बना रखा है। गत रविवार की शाम वह थलोई चौराहे के निकट बैठे थे। उसी समय प्रशांत गिरोह के साथियों के साथ धमक पड़ा। असलहा लहराते हुए जान से मार डालने व घर फूंक देने की धमकी देने लगा था। किसी तरह वहां से बचकर घर चला गया। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने गई थी। लेकिन, वह वहां नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस वापस लौट रही थी, तभी वह कोरमपुर तिराहे के पास गाड़ी से जाते हुए दिखाई दे दिया, जिसका पीछा करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें