बक्शा क्षेत्र के औंका गांव के समीप शारदा सहायक खंड 36 नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि नहरों में पानी नहीं आने से धान की रोपाई का कार्य बाधित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना था कि एक ओर जहां बिजली शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल रही है, वहीं डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से अधिक में मिल रहा है। डॉ. प्रभात विक्रम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नहरों में पानी नहीं आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इससे किसान चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नहर में जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। विरोध जताने वालों में डॉ. मनोज बिंद, सत्यम मिश्रा, मुकेश यादव, सदिक अली, प्रद्युम्न यादव, हेमन्त सिंह आदि शामिल रहे।