फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के ग्रामसभा भभौरी में सिकरारा बरईपार रोड के किनारे स्थित एक आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने रविवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान पति ने रात भर जागकर नई प्रतिमा लगवाई।
विज्ञापन

सड़क किनारे स्थित एमपीए पीजी कालेज भभौरी (गोदाम) के पश्चिमी द्वार के बगल गांव के मुन्नीलाल गौतम का आवास है। उसी आवास के सामने एक चबूतरे पर आंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई थी। मुन्नीलाल ने बताया कि रविवार को वह एक बारात में गए थे। परिवार के सदस्य शाम को भोजन करके कमरे में सो रहे थे। लगभग 9 बजे रात बाहर से ईंट पत्थर चलने तथा अज्ञात लोगों के शोर को सुनकर घर के सदस्य बाहर निकले तो चार पांच की संख्या में लोग गाली देते हुए बाइक से बरईपार की ओर भाग गए। टार्च की रोशनी में देखा गया तो प्रतिमा का ऊपरी भाग टूटकर नीचे गिरा था। जिस पिलर पर प्रतिमा स्थापित थी, वह भी टूटा हुआ था। दो एक पत्थर उनके दरवाजे पर लगकर भी गिरा था। ग्राम प्रधान पति राजेंद्र सिंह और सिकरारा थाने पर फोन कर सूचित किया गया। थानाध्यक्ष सैयद हुसेन मुंतजर व प्रधान के पति ने मौके पर पहुंच कर रात में ही पत्थर की बड़ी प्रतिमा मंगवाकर चबूतरे पर लगवा दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा सड़क के एक दम किनारे स्थित थी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगवा दी गई है। बारात का माहौल चल रहा है। ऐसी संभावना है कि नशेड़ी युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीम बनाकर घटना की छानबीन कर रही है। जल्द ही इसका पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें