151 लोगों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
बीते शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सुनकर यहां के लोग एक बार विचलित हो गए थे। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग वहां दर्शन करने के लिए गए थे, जो घर के लिए नहीं आ पाए थे। इनमें ओलंदगंज निवासी अवनीश गुप्ता और उनके चार साथी भी शामिल थे।
हालांकि ये लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और शनिवार शाम जौनपुर के लिए रवाना भी हो चुके हैं। वहीं, शनिवार सुबह भी दस से अधिक लोग बाबा बर्फानी का दर्शन कर जौनपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे हादसे से कुछ घंटे पहले ही ट्रेन में बैठे थे। रास्ते में इस ह्दय विदारक घटना की जानकारी हुई।