फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मां की मौत के दूसरे दिन खेत में मिला तीन वर्षीय बेटे का शव, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

Mon, 24 May 2021 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन (30)  शुक्रवार की शाम से ही अपने तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ लापता हो गई थीं। रविवार शाम मां का शव मिला फिर सोमवार सुबह एक खेत में उसके तीन साल के बेटे का भी शव मिला। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव से दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीते शुक्रवार से लापता एक महिला का शव रविवार को एक कुएं से बरामद हुआ जबकि उसके तीन वर्षीय बेटे का शव सोमवार सुबह खेत में मिला। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले के  नेवढ़िया थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन (30)  शुक्रवार की शाम से ही अपने तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो उनके ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी।

परिजन खोजबीन में लगे थे, तभी रविवार की शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर कसियांव गांव में एक पंपिंगसेट के कुएं से किरन का शव बरामद हुआ था। शव साड़ी के सहारे फंदे पर कुएं में लटक रहा था।  गले पर धारदार हथियार से कटे के निशान थे। जिससे आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को कुएं में लटका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरन के साथ घर से लापता बेटे के बारे में पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस बीच सोमवार की सुबह सैदूपुर गांव में गन्ने के खेत से गुजर रहे लोगों को खेत से उठ रही दुर्गंध का एहसास हुआ तो करीब से जाकर देखा। वहां बालक कार्तिक का शव पड़ा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतका के पति अनिल, ससुर रामचंद्र को कल से ही हिरासत में लिया है। मृतका के भाई उत्कर्ष पटेल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार रात को ही मृतका के पति अनिल पटेल,  सास दुलारी देवी, ससुर रामचंद्र, चचिया ससुर शिवचरन, हरिचरन, चचिया सास सुमन देवी, चचेरा देवर मुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडे ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें